भीलवाड़ा , फरवरी 08 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के मंगरोप थाना क्षेत्र में सियार गांव में खेत में घुसी नीलगाय को भगाते समय एक किसान की कुएं में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि शंकरलाल जाट (55) शनिवार रात करीब 10 बजे अपने खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान खेत में घुसी नीलगाय को भगाने के प्रयास में वह खेत में कुएं में गिर गए।
पुलिस ने बताया कि शंकरलाल की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें कुएं से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित