पटना , मार्च 04 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनायें दी है। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। उन्होंने कहा कि यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित