पटना , फरवरी 12 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को प्रगति यात्रा के दौरान घोषितपरियोजना पटेल गोलम्बर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक तथा ईको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक सर्पेन्टाईन नाले पर भूमिगत नाला के साथ 4-लेन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि पटेल गोलम्बर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक का कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शीट पाइल एवं स्लस रिमूवल का कार्य पूर्ण करते हुए सैंड पाइलिंग का कार्य किया जा रहा है।

श्री कुमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को पटेल गोलम्बर से ईको पार्क के पश्चिमी छोर तक एवं ईको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक के कार्य को निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूर्ण करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य पथविकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित