पटना , दिसम्बर 15 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि श्री सरावगी उनके साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित