पटना, मार्च 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंटर की परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस बार परीक्षा में 85.19 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुये हैं। इसमें छात्राओं की उतीर्णता का प्रतिशत 86.23 है, जबकि छात्रों की उत्तीर्णता का प्रतिशत 84.09 है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि इस बार कला, एवं वाणिज्य संकायों में छात्राओं ने टॉप किया है। उन्होंने छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुये कहा कि इसके लिये छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं। छात्राओं की यह उपलब्धि महिला सशक्तीकरण का बड़ा उदाहरण है। बालिकाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित