बिहारशरीफ , मार्च 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा जिले में बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में बने कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर नालंदा जिले के लिए 316 करोड़ रुपये की लागत से 110 योजनाओं का उद्घाटन एवं 494 करोड़ रुपये की लागत से 106 योजनाओं का शिलान्यास किया।
श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर में 84.61 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाईओवर (1620 मी.) का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। उन्होंने लोकार्पण के बाद इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि बिहारशरीफवासियों की बहुत पहले से मांग थी जो आज पूरी हो गयी। इसके निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यहां की यातायात व्यवस्था सुगम होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित