पटना , मार्च 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज डॉ. राममनोहर लोहिया की उनकी जयंती के अवसर पर लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, कंकड़बाग में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्यमंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविन्द कुमार सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत, बिहार गीत का गायन किया तथा आरती पूजन की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित