जहानाबाद , मार्च 23 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले को 252 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी।

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जहानाबाद जिले के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर जहानाबाद जिले के लिए 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन एवं 182 करोड़ रुपये की लागत से 73 योजनाओं का शिलान्यास किया।

श्री कुमार ने जहानाबाद जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित