पटना , मार्च 21 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर खानकाह-मुजीबिया फुलवारीशरीफ जाकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी से मुलाकात कर उनकी दुआयें ली और ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दी।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने इसके बाद मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह-ए-मुनएमिया पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी के साथ मिलकर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की दुआ की। साथ ही वहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई एवं शुभकामनायें दीं।
श्री कुमार ने तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क पहुंचकर वहां के सज्जादा नशीं सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद सहित अन्य लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ईद-उल-फितर के अवसर पर विभिन्न जगहों पर भ्रमण के दौरान ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, जनता दल यूनाईटेड (जदयू( के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.,वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के.शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित