पटना , फरवरी 06 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है।
भारत ने शुक्रवार को फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड पर 100 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए अंडर-19 विश्वकप का अपना छठा खिताब जीता है।
मुख्यमंत्री श्री कुमार ने एक्स पर लिखा, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि इस जीत पर आज पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित