समस्तीपुर, अप्रैल 27 -- बिहार के उप मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा कि नीतीश कुमार के विकास मॉडल के विजन को अपनाकर प्रदेश का चौतरफा विकास किया जायेगा।
श्री चौधरी ने आज समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के केवटा में आयोजित एक सम्मान समारोह के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार का जिस तरह से ऐतिहासिक विकास किया ,वह सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास का डंका देश एवं विदेशों मे आज बज रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश के विकास विजन के साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार प्रदेश का चौतरफा विकास करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित