नीतीश कुमार के रहते मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई खींचातानी नहीं : श्रवण कुमारसमस्तीपुर , मार्च 23 -- जनता दल यूनाइटेड(जदयू)के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद जब तक नीतीश कुमार विराजमान हैं, इस पद के लिये कोई खींचातानी की बात नहीं है।

श्री कुमार ने समस्तीपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार को जब नया मुख्यमंत्री बनाने की बात होगी, तो उसका नाम भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य के निर्णय राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बड़े नेता मिल बैठकर लेगें और उसमे मुख्यमंत्री श्री कुमार की मुख्य भूमिका होगी।

मंत्री श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि यह सब राजनीतिक फैसला बड़े नेता लेते हैं और जब वह समय आएगा तो बिहार के लोगों को इसका पता चल जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित