, April 14 -- बैठक के तुरंत बाद बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री आज दिन में किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने खुद ही कैबिनेट को अपने निर्णय की जानकारी दी और उनका हावभाव सामान्य और संतुलित दिख रहा था।
श्री यादव ने कुमार के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
राज्यसभा सांसद और श्री कुमार के करीबी सहयोगी संजय झा ने बिहार में शासन में निरंतरता के संकेत देते हुए कहा कि नई सरकार के कामकाज में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि नई सरकार कुमार के मार्गदर्शन और दृष्टि में काम करेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि केंद्र में नई भूमिका में भी कुमार बिहार के हितों की वकालत करते रहेंगे।
सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने इस पल को राजनीतिक जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया बताया।
उन्होंने कहा कि श्री कुमार के नेतृत्व में काम करते हुए बहुत कुछ सीखने को मिला और राज्य के प्रमुख मुद्दों के समाधान में उनकी भूमिका बेहद अहम रही।
इसी बीच प्रदेश में सरकार के गठन की प्रक्रिया भी तेज हो गई है। भाजपा विधायक दल की बैठक दिल्ली से आये पर्यवेक्षक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह की उपस्थिति में होने वाली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित