पटना , फरवरी 25 -- बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रवक्ता नवल शर्मा ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधुनिक बिहार के महानायक हैं।
श्री शर्मा ने आज बयान जारी कर कहा कि आजादी के बाद यूं तो बिहार की राजनीति में कई बड़े नेताओं ने योगदान दिया, लेकिन प्रशासनिक सुधार, आर्थिक विकास और सामाजिक संतुलन को एक साथ साधने और आगे बढ़ाने का काम यदि किसी एक नेता ने किया, तो वह नीतीश कुमार हैं। इन अर्थों में नीतीश कुमार आजादी के बाद बिहार के सबसे बड़े महानायक हैं।
जदयू नेता ने कहा कि श्री कुमार केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि परिवर्तन की परिभाषा हैं। वह केवल एक मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि आधुनिक बिहार की पहचान के निर्माता भी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित