पटना , मार्च 08 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का पार्टी में शामिल होना एक नये सूर्योदय के समान है।

श्री प्रसादं ने आज बयान जारी कर कहा कि निशांत कुमार का पार्टी की सदस्यता ग्रहण करना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि बेहद सौम्य, शालीन, मृदुभाषी एवं करोड़ों युवाओं की आकांक्षा श्री कुमार का जदयू का सदस्य बनना पार्टी के लिए एक नये सूर्योदय जैसा है।

जदयू प्रवक्ता ने भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले समय में युवा निशांत कुमार करोड़ों बिहारवासियों की आकांक्षा के ध्वजवाहक बनेंगे और उनके निर्देशन में पार्टी नई ऊंचाईयों को तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि श्री कुमार के पार्टी ज्वाइन करने से कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है, जो आज के कार्यक्रम में साफ तौर पर दिखाई दिया। राज्य के अलग-अलग इलाकों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने बुलंद नारों एवं जोरदार तालियों के साथ पार्टी में उनका स्वागत किया एवं उनपर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से पार्टी कार्यकर्ता निशांत कुमार के पार्टी में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित