देहरादून , मार्च 26 -- त्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की साइबर सेल ने गुरुवार को निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल निवासी को अज्ञात साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर विभिन्न बैंक खातों में 01 करोड़ 31 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में साइबर पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा अपराध संख्या 62/2025 धारा 318(4), 61(2) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया।

श्री सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में वांछित तीन अभियुक्त प्रतीक उत्तम बाफना पुत्र उत्तम देशमुख बाफना निवासी 504 चंदू निवास बिल्डिंग, बीपी रोड भयंदर पूर्वी थाणे, महाराष्ट्र और आशीष कुमार पुत्र संतोष कुमार पाण्डेय, निवासी 2बी/एस 4 नीरज पार्क, सीएचएस रोड, आरएनपी पार्क, भयंदर पूर्वी, तथा मोहम्मद श्रीम उर्फ नासिर पुत्र रिजवान निवासी ए 303, शिवम अपार्टमेंट लक्ष्मीबेन छेड़ा मार्ग, वसई, पालघर , महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें विधिक कार्यवाही करते हुए देहरादून न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित