देहरादून , फरवरी 07 -- उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को देहरादून के गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम के अंतिम चरणों के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान श्री जोशी ने सैन्य धाम की भव्यता एवं दिव्यता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि सैन्य धाम करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इसका निर्माण कार्य अब लगभग अंतिम चरण में है। देशभर के प्रमुख स्मारकों के अध्ययन के बाद इस सैन्यधाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और प्रदेश सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित