राजनांदगांव, 11 अप्रैल 2026 (वार्ता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में अपराध की रोकथाम और संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 'सनसिटी कॉलोनी' से लोहे की छड़ें (सरिया) चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

राजकुमार सांखला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि नौ अप्रैल की सुबह उनकी निर्माणाधीन साइट से लगभग 70,000 रुपये मूल्य की 10 एमएम की 14-15 बंडल लोहे की छड़ें चोरी हो गयी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने त्वरित विवेचना शुरू की।

तकनीकी साक्ष्यों और संदेहियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मोहारा बाईपास स्थित शराब भट्टी के पास से चोरी किया गया सारा माल बरामद कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित