नयी दिल्ली , अप्रैल 02 -- सरकार ने उर्वरक प्लास्टिक और पेट्रोल रसायन पर निर्भर अन्य उद्योगों को राहत पहुंचाने के लिए निर्जल अमोनिया सहित कई पेट्रोल रसायन उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क में 30 जून तक पूर्ण राहत देने का फैसला किया है।

वित्त मंत्रालय कि गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह निर्णय पश्चिम एशिया में संकट के चलते आपूर्ति में बाधा और कच्चे माल की कीमतों में उछाल से उद्योगों और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए किया गया है।

जिन उत्पादों पर आयात शुल्क में पूर्ण छूट दी गई है उनमें निर्जल अमोनिया, टोल्यूनि, स्टाइरीन, डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड), विनाइल क्लोराइड मोनोमर, मेथनॉल (मेथाइल अल्कोहल), आइसोप्रोपाइल अल्कोहल, मोनोएथिलीन ग्लाइकॉल (एमईजी), फिनोल, एसीटिक एसिड, विनाइल एसीटेट मोनोमर, शुद्ध टेरेफ्थैलिक एसिड (पीटीए), एथिलीनडायमाइन, डि इथेनॉलमाइन और मोनो इथेनॉलमाइन, टोल्यून डाई-आइसोसाइनेट, अमोनियम नाइट्रेट और रेखीय एल्काइलबेंजीन, एथिलीन के पॉलिमर (एथिलीन-विनाइल एसीटेट सहित) शामिल है।

पॉलिप्रोपिलीन, पॉलिस्टायरीन, स्टाइरीन-एक्रिलोनाइट्राइल (एसएएन), एक्रिलोनाइट्राइल-ब्यूटाडाइन-स्टाइरीन (एबीएस), पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी), पॉलीटेट्राफ्लोरोएथिलीन, पॉलीविनाइल एसीटेट, पॉलीविनाइल अल्कोहल, पॉली (मिथाइल मेथैक्रिलेट), पॉलीऑक्सीमेथिलीन (पीओएम- एसिटल), पॉलीओल्स, पॉलीईथर ईथर कीटोन (पीईईके),एपॉक्सी रेजिन,पॉलीकार्बोनेट, एल्किड रेजिन, पॉली एथिलीन टेरेफ्थालेट (पीईटी) चिप्स, असंतृप्त पॉलिएस्टर रेजिन, पॉली ब्यूटिलीन टेरेफ्थालेट, फॉर्मेल्डिहाइड, यूरिया फॉर्मेल्डिहाइड, मेलामाइन फॉर्मेल्डिहाइड, फिनोल फॉर्मेल्डिहाइड, पॉलीयुरेथेन, पॉलीफेनिलीन सल्फाइड (पीपीएस), पॉली ब्यूटाडीन तथा स्टाइरीन ब्यूटाडीन के आयात पर भी शुल्क नहीं लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित