जयपुर , फरवरी 02 -- राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वनिरंजन नाथ आचार्य को उनकी 115वीं जयंती पर सोमवार को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विधानसभा परिसर में सोमवार को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि निरंजन नाथ आचार्य तीन मई 1967 से 20 मार्च 1972 तक राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष पद पर आसीन रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान संसदीय परंपराओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा सहित विधानसभा के अधिकारी, श्री आचार्य के परिवारजन मौजूद थे और सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित