चंडीगढ़ , मार्च 20 -- संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित निरंकारी यूथ फोरम (एनवाईएफ) कार्यक्रम युवाओं को आध्यात्मिकता, सेवा, खेल और संस्कृति के माध्यम से सशक्त बना रहा है। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में कानपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जहां उन्होंने मिशन का ध्वज फहराया और युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और मन के साथ-साथ टीम भावना और एकता जीवन को सुंदर बनाती है। उन्होंने युवाओं को भक्ति और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 15 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने भाग लिया। क्रिकेट, फुटबॉल और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ नेतृत्व, अनुशासन और टीम वर्क जैसे गुणों को बढ़ावा दिया गया।

इसके अलावा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संगीत, नाटक और कला के जरिए युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे स्थानीय संस्कृति और विरासत के संरक्षण को भी प्रोत्साहन मिला।

निरंकारी यूथ फोरम युवाओं को जिम्मेदार, संवेदनशील और आध्यात्मिक रूप से जागरूक नागरिक बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रहा है, ताकि वे समाज में सकारात्मक योगदान दे सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित