बारां , फरवरी 03 -- राजस्थान में बारां जिले के अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने अन्ता- नागदा- बल्देवपुरा पेयजल योजना के तहत लाभान्वित होने वाले निवासियों को नियमित जलापूर्ति को लेकर बारां के जिला कलक्टर रोहिताश सिंह तोमर को पत्र लिखा है।
ब्लाॅक अध्यक्ष अन्ता ओम सुमन ने मंगलवार को बताया कि विधायक प्रमोद जैन भाया को क्षेत्र के निवासियों ने शिकायत की थी कि पेजयल योजना से लाभान्वित होने वाले अन्ता शहर सहित कई गांवों में निवासियों को नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति नही हो पा रही है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के वासियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार जलापूर्ति बन्द है, जिसके कारण उन्हें पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस पर श्री भाया ने श्री रोहिताश को पत्र लिखकर जलापूर्ति नियमित कराने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित