नयी दिल्ली , दिसंबर 19 -- राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) ने फैशन डिजाइन, प्रबंधन और प्रौद्योगिकी के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में वर्ष 2026-27 बैच के लिए प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुल्क में कटौती करते हुये नये शुल्क की घोषणा की है।

निफ्ट ने नये सत्र के पाठ्यक्रमों की प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही यह घोषणा की है। इसके तहत वर्ष 2026-27 बैच के लिए, शुल्क 3,000 रुपये से घटाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है, जो ओपन, ओबीसी (एनसीएल) के लिए है और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1,500 रुपये से घटाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित