रायपुर , दिसम्बर 04 -- रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत निपनिया-भाटापारा ट्रिपल लाइन सेक्शन के ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।
इस कार्य के लिए 06 दिसम्बर, को 10.00 बजे से 07 दिसम्बर, को 22.00 बजे तक 36 घंटे का कार्य किया जाएगा ।
इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-इस दौरान 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर , गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर , गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर- मेमू पैसेंजर , गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
इस तरह 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर , 07 एवं 08 दिसम्बर, को गाडी संख्या 58204 रायपुर- कोरबा- पैसेंजर रद्द रहेगी।
06 एवं 07 दिसम्बर को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी।
07 एवं 08 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी।
06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द एवं 07 एवं 08 दिसम्बर, 2025 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड -रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
इस तरह बीच में 06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर में बीच में रद्द हो जायेगी एवं बिलासपुर -झारसुगुड़ा- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
06 एवं 07 दिसम्बर, 2025 को 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में बीच रद्द़ हो जायेगी एवं बिलासपुर -झारसुगुड़ा- बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
रेल प्रशासन ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि वह ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित