नयी दिल्ली , फरवरी 24 -- केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की वरिष्ठ अधिकारी निधि छिब्बर को नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।

श्रीमती छिब्बर छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में नीति आयोग के विकास निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यालय में महानिदेशक हैं।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि नीति आयोग के सीईओ बी.वी.आर. सुब्रमण्यम् का कार्यकाल 24 फरवरी 2026 को पूरा हो गया। इस पद पर नियमित नियुक्ति होने या अगले आदेश तक श्रीमती छिब्बर सीईओ का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित