पटना , दिसंबर 14 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई और शुभकामनायें दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह बिहार के लिये गर्व की बात है कि राज्य के निवासी नितिन नवीन को भाजपा में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने लिखा है कि नितिन नवीन पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुये हैं और मंत्रिमंडल में एक ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। वे एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उम्मीद जताई कि नितिन नवीन की इस नई जिम्मेदारी से भाजपा और अधिक मजबूत होगी। साथ ही उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित