पटना , दिसंबर 14 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर पर रविवार को कहा कि हाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की मिली प्रचंड जीत का तोहफा प्रदेश को मिला है और पहली बार है कि बिहार के किसी नेता को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल हुआ है।

मंत्री नबीन के भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किये जाने की खबर के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का दौर शुरू हो गया है।

पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और ढोल और नगाड़े की थाप पर झूमें। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और जमकर मिठाईयां बांटी गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहली बार बिहार के किसी नेता को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

श्री जायसवाल ने कहा कि बिहार के मंत्री नितिन नबीन कर्मठ, जुझारू और मेहनती नेता हैं, जिसका इनाम आज उन्हें इतना बड़ा दायित्व सौंप कर पार्टी ने दिया है।

डॉ. जायसवाल ने श्री भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नितिन नबीन को हृदय से अभिनंदन एवं असीम शुभकामनाएं। साथ मे उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि नितिन नबीन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को राष्ट्रीय फलक पर नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे तथा करोड़ों कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुए, 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में महती भूमिका निभाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित