रायपुर/नयी दिल्ली , जनवरी 20 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर होगी।
श्री साय ने यह बात नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में श्री नबीन से मुलाकात के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने श्री नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका सशक्त संगठनात्मक अनुभव, वैचारिक दृढ़ता तथा कार्यकर्ताओं के साथ गहरा जुड़ाव भाजपा को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा प्रदान करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नबीन के नेतृत्व में सुशासन, राष्ट्रसेवा और विकसित भारत का संकल्प और अधिक मजबूत होगा। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा का यह नया युग राष्ट्र निर्माण की एक नई गाथा रचेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित