पटना , जनवरी 19 -- बिहार के विधि एवं स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मंगल पाण्डेय ने सोमवार को कहा है कि भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन का निर्विरोध पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय है।

श्री पाण्डेय ने आज बयान जारी कर कहा कि श्री नबीन ने सोमवार को पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नामांकन दाखिल कर दिया। उन्होंने श्री नबीन को बधाई देते हुए कहा है कि यह बिहार के लिए गौरव का पल है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि यह भाजपा में ही संभव है कि दिल्ली से दूर किसी राज्य के युवा, उत्साही व ऊर्जावान युवा को शीर्ष पद पर सेवा का मौका दिया जाता है। वंशवादी, परिवारवादी पार्टियों के लिए यह कल्पना से परे की बात है। उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि वे श्री नबीन जैसे कर्तव्यनिष्ठ, युवा प्रतिभा को इतनी ऊर्जा एवं शक्ति दें कि वे भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर सफलता के शिखर पर ले जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित