नयी दिल्ली , दिसंबर 13 -- केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज करने वाले हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह जल्दी आवेदन करें और केवल अधिकृत हज ग्रुप आयोजकों (एचजीओ) और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों (पीटीओ) को ही चुनें।
श्री रिजिजू ने आज 'एक्स' पर सरकार के एक परामर्श को साझा प्राइवेट हज यात्रियों से समय रहते आवेदन करने और केवल सरकार द्वारा अधिकृत हज ग्रुप ऑर्गेनाइज़र या प्राइवेट टूर ऑपरेटर चुनने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर 15 जनवरी 2026 तक बुकिंग पूरी कर ली जाती है, तो आखिरी समय की भागदौड़ और परेशानियों से बचा जा सकता है। इससे हज की पवित्र यात्रा के लिए रहने, आने-जाने और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित