राजगीर , फरवरी 06 -- बिहार में नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में चार पर्यटकों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

राजगीर के पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार ने शुक्रवार को बताया कि दिगंबर जैन धर्मशाला में ठहरे हुए चार पर्यटकों ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। धर्मशाला के प्रबंधक ने एक कमरे से बदबू आने पर इस बात की जानकारी पुलिस को दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो चार पर्यटक फंदे से लटके पाये गये। पर्यटकों के पास से मोबाइल फोन जप्त किया गया है। मोबाइल नंबर बेंगलुरु का है। जैन धर्मशाला के पंजीकरण रजिस्टर और मोबाइल को जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित