राजगीर , जनवरी 12 -- बिहार में नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने सोमवार को एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोयल बिगहा गांव में अपराधियों ने एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान विनीत कुमार के पुत्र अंशु राज (20) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि अंशु रविवार की शाम से लापता था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित