सतना , अप्रैल 27 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित नारी सुधार केंद्र से तीन नाबालिग लड़कियां ग्रिल तोड़कर फरार हो गईं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की जानकारी सोमवार को उस समय हुई जब अधीक्षिका नियमित निरीक्षण के लिए सुधार गृह पहुंचीं। जांच में पाया गया कि रविवार देर रात गलियारे में लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर 14 से 16 वर्ष आयु की तीन लड़कियां भाग निकलीं।
बताया गया कि ये सभी लड़कियां अपने घरों से भागी हुई थीं और बाल कल्याण समिति की सिफारिश पर धवारी स्थित नारी सुधार केंद्र में रखी गई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार नाबालिग लड़कियों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित