, April 18 -- कानपुर, 18 अप्रैल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर संसद में विपक्ष के रुख के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सपा सांसद नरेश उत्तम के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने चूड़ियां फेंककर विरोध दर्ज कराया।
जिला मीडिया प्रभारी संजीव बेरी ने बताया कि प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए विपक्ष के रवैये की आलोचना की और नारी सम्मान के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।
जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस अधिनियम का विरोध महिलाओं के हितों के खिलाफ है और विपक्ष की संकीर्ण तथा दोहरी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इस दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।
प्रदर्शन में राज्य महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, मोना शुक्ला, पुष्पा तिवारी, सुनीता देवी, प्रस्तावना तिवारी, पार्षद विद्या वर्मा, शालू कनौजिया, मधु तिवारी, वंदना गुप्ता, ममता राजपूत, सुषमा चौहान, प्रेमलता, सुमन सिंह, अर्चना, वंदना देवी, सरस्वती सरकार, स्नेहलता समेत अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित