उदयपुर , मार्च 26 -- राजस्थान में उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान में दुर्गाष्टमी और रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की गई और 501 दिव्यांग कन्याओं का कन्या पूजन करके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संस्थान के सेवा महातीर्थ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक वंदना अग्रवाल ने कन्याओं का पूजन करके उन्हें सम्मानित किया। पूजन के बाद सभी कन्याओं को उपहार दिए गए और हलवा, पूरी, खीर एवं चने का प्रसाद वितरित किया गया।

निदेशक वंदना अग्रवाल ने कहा कि दुर्गाष्टमी पर कन्या पूजन सेवा, भक्ति और सम्मान का प्रतीक है। संस्थान का उद्देश्य दिव्यांग कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए संस्थान द्वारा उन्हें निरूशुल्क चिकित्सा, शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान पिछले 22 वर्षों से निरंतर कन्या पूजन की परंपरा निभा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित