नारायणपुर , फरवरी 07 -- त्तीसगढ में नारायणपुर जिला पुलिस और 41वीं बटालियन इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस के संयुक्त दल ने नक्सलियों की अघोषित राजधानी कहे जाने वाले कुतुल क्षेत्र में एक विशाल नक्सल स्मारक को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। यह स्मारक थाना कोहकामेटा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम फरसगांव में बनाया गया था।

शनिवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,यह कार्रवाई कल 06 फरवरी को नक्सल विरोधी 'माड़ बचाओ' अभियान के तहत की गई। संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन अभियान पर कुतुल, फरसगांव और आसपास के क्षेत्रों में रवाना हुई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस सहायता केंद्र कुतुल के नजदीक फरसगांव में नक्सलियों द्वारा निर्मित इस विशाल संरचना को जेसीबी मशीन की सहायता से पूरी तरह से गिरा दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित