हैदराबाद , दिसंबर 27 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को विद्यार्थियों से आधुनिक शिक्षा को अपनाने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने के बीच संतुलन बनाये रखने का आह्वान किया।

एनटीआर शैक्षिक संस्थान के वार्षिक दिवस समारोह के अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए श्री नायडू ने विद्यार्थियों से अपील की कि कि उन्नत शिक्षण पद्धतियां और उभरती तकनीकों को अपनाते हुए भारत की समृद्ध परंपराओं को कभी न भूलें।

उन्होंने विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पाने के लिए लगातार प्रयास करने की सलाह दी और तकनीक का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया।

शिक्षा की बढ़ती पहुंच को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अब ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के पढ़ाई आसानी से उपलब्ध हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अतिरिक्त पाठ्यक्रम लेने और सतत शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।

करियर योजना के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी दूर करने का सबसे शक्तिशाली उपकरण शिक्षा है। जैसे ही ज्ञान और कौशल हासिल होंगे, समृद्धि अपने आप आयेगी।

उन्होंने कहा कि शैक्षिक संस्थान उन परिवारों के बच्चों को शिक्षण अवसर प्रदान कर रहे हैं, जिन्होंने समाज के लिए अपनी जान दे दी।

श्री नायडू ने कहा कि शैक्षिक संस्थान ऐसे तरीके से संचालित किये जाने चाहिए, जो देश से प्रशंसा पाये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित