गुंटूर , फरवरी 21 -- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नयी दिल्ली में आयोजित एआई समिट में रुकावट डालने की कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की कोशिश की निंदा की है।

श्री नायडू ने शनिवार को पालनाडु जिले के विनुकोंडा में स्वच्छंध्र-स्वर्णंध्र कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया तकनीक में आगे बढ़ रही है, जिन पार्टियों को युवाओं के हितों की रक्षा करनी चाहिए, वे अभद्र विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित