नाभा , फरवरी 14 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी की पटियाला जिला इकाई के सचिव मोहित सूद बंटी ने हज़ूर साहिब-जम्मू तवी एक्सप्रेस को जिले के नाभा रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो मिनट का ठहराव प्रदान करने की मांग की है।

श्री बंटी ने शनिवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पंजाब के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ एवं अन्य वरिष्ठ पार्टी नेताओं को पत्र लिखकर नाभा के लोगों की एक महत्वपूर्ण जन-मांग उठायी गयी है। उन्होंने श्री कैथ से मांग की है कि वह इस मामले को रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के समक्ष उठायें कि हज़ूर साहिब-जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन को नाभा रेलवे स्टेशन पर कम से कम दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जाये।

श्री सूद ने कहा कि यह ट्रेन नाभा से होकर गुजरती है, लेकिन यहां इसका कोई स्टॉप नहीं है, जिससे नाभा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि इस ट्रेन का मात्र दो मिनट का ठहराव मंजूर हो जाये तो यात्रियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

श्री कैंथ ने कहा कि इस संबंध में श्री बिट्टू से व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस गंभीर मामले में शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की जाएगी, ताकि नाभावासियों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित