रायपुर , जनवरी 21 -- ) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ पुलिस के बाद अब नगर निगम ने भी बुधवार को सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) की अवैध रूप से निर्मित दुकान को बुधवार सुबह नगर निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार आरोपी द्वारा किया गया निर्माण निगम नियमों के विरुद्ध था, जिस पर पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित