अलवर , मार्च 14 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के चौपानकी थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो वर्ष से फरार नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आरोपी वसीम (24) पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह पहले भी लूट, चेन स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि 30 मई 2024 को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसकी पुत्री की शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद जब युवती अपने ससुराल जा रही थी, तब रास्ते में कुछ युवक कार में आये और उसकी पुत्री को जबरन उठाकर ले गये।
पुलिस ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया। युवती को बरामद करने के लिए गांव में पंचों की बैठक हुई थी उसके बावजूद भी आरोपी नहीं माने। पुलिस वसीम से पूछताछ करके आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित