भिण्ड , मार्च 28 -- मध्यप्रदेश के भिण्ड देहात थाना क्षेत्र के दशरथ नगर में एक 17 वर्षीय किशोरी द्वारा आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। किशोरी ने घर के अंदर धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर लिया।

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार देर शाम की है। उस समय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते यह कदम उठा लिया। कुछ देर बाद उसके छोटे भाई ने उसे खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल मां को सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, हालांकि वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित