जयपुर , फरवरी 22 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से मांग की है कि बीकानेर के रणजीतपुरा में परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले के दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में की जाये और अपराधियों को ऐसी कठोरतम सजा मिले जो एक नजीर बने।

श्री गहलोत ने कहा कि रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि राजस्थान के माथे पर गहरा कलंक है। उन्होंने राज्य सरकार को पर्ची सरकार करार देते हुए कहा कि प्रदेश में 'पर्ची सरकार' के आने के बाद कानून व्यवस्था पूरी तरह वेंटिलेटर पर है। आज हालात यह हैं कि हमारी बेटियां घर से बाहर कदम रखने से भी डरने लगी हैं। आखिर राजस्थान को अपराध की किस आग में झोंक दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित