बेंगलुरु , फरवरी 03 -- बेंगलुरु में एक कंपनी एवं उसके कर्मचारियों के खिलाफ एक नाबालिग को शराब पिलाने का मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग की नशे की हालत में अपार्टमेंट की बिल्डिंग से गिर कर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

राजराजेश्वरीनगर पुलिस थाना में 31 जनवरी को दर्ज की गई शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता का 15 वर्षीय बेटा, जो डॉ. विष्णुवर्धन रोड स्थित एक अपार्टमेंट में रहता था, रात करीब 9:40 बजे इमारत की सातवीं मंजिल से गिर गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना की विस्तृत जांच शुरू की और जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ उसी दिन राजराजेश्वरी नगर पुलिस थाना की सीमा में स्थित एक कंपनी के प्रतिष्ठान में शराब पी और धूम्रपान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित