रायसेन , फरवरी 09 -- मध्यप्रदेश में रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र से सामने आए नाबालिग अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जयकुमार राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अपहृत नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के बुलढाना जिले से सकुशल बरामद कर सुल्तानगंज लाया गया है। बालिका का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित