जयपुर , मार्च 24 -- राजस्थान में नागौर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन संकल्प नशामुक्त नागौर जिले के तहत नशे के सौदागरों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत डेगाना थाना पुलिस एवं जिला विशेष टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग एक करोड़ रुपये कीमत की 979.02 ग्राम अवैध नशीले पदार्थ एमडीएमए (सिंथेटिक ड्रग्स) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित