दीमापुर , जनवरी 31 -- नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने शनिवार को कोहिमा में अपने कार्यालय में पुराने मैनुअल जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के डिजिटलीकरण कार्यक्रम की शुरुआत की।

श्री रियो ने इस दौरान कहा कि यह पहल सेवाओं में एक ओर जहां तेजी लाएगी, वहीं दूसरी ओर उसे बेहतर बनाएगी। उन्होंने इसके कुशल और सटीक डेटा सुनिश्चित करने की बात करते हुए कहा कि इससे नागरिकों की जरूरी दस्तावेजों तक पहुंच की सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि यह सरकार को सोच-समझकर सार्वजनिक नीतिगत फैसले लेने में मदद करेगी।

उन्होंने डिजिटलीकरण को संभव बनाने के लिए अर्थशास्त्र और सांख्यिकी विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए नागरिकों से जन्म और मृत्यु का समय पर पंजीकरण कराने का आग्रह किया। गौरतलब है कि भारत के रजिस्ट्रार जनरल (ओआरजीआई) के कार्यालय के निर्देश के बाद विभाग ने अप्रैल, 2022 में राज्य में जन्म और मृत्यु का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित