चिक्कमगलुरु , मार्च 25 -- नागालैंड की एक महिला ने कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में ग्लोबल विलेज रिज़ॉर्ट में कथित रूप से आत्महत्या कर ली है।

घटनास्थल से बरामद एक डायरी में उसने कथित रूप से राजेश और तेजस नामक दो पुरुषों का उल्लेख किया है जिन पर उसने लगातार उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है, जिसमें संबंध बनाने के लिए दबाव डालना और शारीरिक एवं मानसिक शोषण शामिल है। इस महिला की पहचान लिंसुला के तौर पर की गयी है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि लिंसुला ने पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए उत्पीड़न को सहन किया लेकिन जब तनाव असहनीय हो गया तो उसने मजबूरी में यह कदम उठाया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित