नयी दिल्ली , फरवरी 28 -- नागरिक उड्ड्यन मंत्री राममोहन नायडू ने पश्चिम एशिया में नये भू-राजनैतिक संकट को लेकर शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की और कहा कि विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों तथा विमान सेवा कंपनियों से संबंधित किसी भी जरूरत के लिए उनका मंत्रालय विदेश मंत्रालय के संपर्क में है।

बैठक में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पश्चिम एशिया संकट के असर पर चर्चा हुई। इसमें मंत्रालय के सचिव समीर कुमार सिन्हा, नागर विमानन महानिदेशक फैज अहमद किदवई, विमान सेवा कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और देश के बड़े हवाई अड्डों के अधिकारी भी मौजूद थे।

विमान सेवा कंपनियों को सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हवाई क्षेत्रों और मार्गों से संबंधित प्रतिबंधों के बारे में सजग रहने की सलाह दी गयी है। हवाई अड्डों से डायवर्ट हुई विमानों और यात्री सुविधाओं की मांग में वृद्धि के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

श्री नायडू ने कहा कि उनका मंत्रालय विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके और विदेशों में फंसे भारतीय एयरलाइंस या नागरिकों से संबंधित किसी भी जरूरत के लिए समुचित संयोजन संभव हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित