नयी दिल्ली , दिसंबर 29 -- दिल्ली के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि हम दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सेवा देने के लिए नयी तकनीक को अपना रहे हैं।

डॉक्टर सिंह ने कहा , " हम दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सेवा देने के लिए नई टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं। यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित इंटेलिजेंट ग्रीवांस मॉनिटरिंग सिस्टम (आईजीएमएस) न केवल कई पोर्टल्स को इंटीग्रेट करेगा, बल्कि हमारे अधिकारियों को डेटा-आधारित जानकारियां उपलब्ध कराकर सशक्त भी बनाएगी। यह पारदर्शी, जवाबदेह, उत्तरदायी और नागरिक केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।"दिल्ली सरकार आईआईटी कानपुर के साथ मिलकर बहुत जल्द आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित इंटेलिजेंट ग्रीवांस मॉनिटरिंग सिस्टम (आईजीएमएस) शुरु करने जा रही है। यह एआई-इनेबल्ड प्लेटफॉर्म दिल्ली के ग्रीवांस मॉनिटरिंग सिस्टम को एक यूनिफाइड डिजिटल डैशबोर्ड में इंटीग्रेट करेगा, जिससे बेहतर एनालिसिस, समस्याओं का तेजी से समाधान के साथ और बेहतर पब्लिक सर्विस डिलीवरी संभव होगी।

वर्तमान में राजधानी दिल्ली के नागरिक पब्लिक ग्रीवांस मैनेजमेंट सिस्टम समेत कई अन्य सिस्टम के जरिए शिकायतें दर्ज कराते हैं, जिनमें सार्वजनिक शिकायत प्रबंधन प्रणाली (पीजीएमएस) सहित कई पोर्टल शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित